प्रयागराज, जनवरी 11 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ का 22वां स्थापना दिवस शनिवार को सिविल लाइंस स्थित संघ कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र नारायण त्रिपाठी ने की, जबकि मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री रविकांत रहे। उद्घाटन संघ के महामंत्री रूपम पांडेय ने किया और विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेश फुलवरिया सह विभाग प्रमुख मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सत्यम गुप्ता एवं आशीष मिश्रा ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने संगठन विस्तार, कर्मचारियों की समस्याओं और उनकी मांगों के निराकरण पर अपने विचार रखे। महामंत्री रूपम पांडेय ने बताया कि 10 जनवरी 2004 को आगरा में संघ की स्थापना हुई थी और आज यह उत्तर मध्य रेलवे में एक मजबूत संगठन के रूप में खड़ा है। संघ के पदाधिकारियों ने विभिन्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.