उत्तर भारत के पुरुष तनाव में, खा रहे हैं हाई बीपी की दवा
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता/मृत्युंजय। उत्तर भारत के पुरुष तनाव में हैं। इसके कारण वह हाई बीपी के शिकार हो रहे हैं। हाई बीपी को नियंत्रित करने के लिए उन्हें दवा खानी पड़ रही है। यह खुलासा नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-6 की रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में पुरुषों का बीपी 160 से अधिक है। इसके अलावा दक्षिण के कई राज्यों में भी पुरुष हाई बीपी के शिकार हैं। बिहार में 17.2% तो उत्तर प्रदेश में 14.1% पुरुष हाई बीपी की दवा खा रहे हैं। पड़ोसी राज्य झारखंड में 17 प्रतिशत और मध्य प्रदेश में 15.4 प्रतिशत पुरुष तनाव के कारण हाई बीपी के शिकार हैं।
तनाव और बीपी संबंध श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ अमित कुमार ने बताया आज की जीवनशैली में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.