पटना, फरवरी 5 -- बिहार विधान परिषद में भोजनावकाश के बाद सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद उत्तर भारतीयों के खिलाफ टिप्पणी पर सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सदन की ओर से सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया। कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा के संजय प्रकाश मयूख ने सूचना दी कि दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु के मंत्री पी. सेल्वम ने उत्तर भारतीयों के खिलाफ टिप्पणी की है कि उत्तर भारतीय प्लेट धोने का काम करते हैं। इस पर सदन की ओर से निंदा प्रस्ताव पारित होना चाहिए । श्री मयूख के इस आग्रह पर विपक्षी सदस्यों ने उत्तराखंड एवं महाराष्ट्र में खासकर बिहारियों के खिलाफ होने वाली टिप्पणों को भी निंदा प्रस्ताव में शामिल किए जाने की बात कही। इस दौरान शोरगुल होने से विपक्षी सदस्यों द्वारा अपनी सीट से बार-बार खड़े होकर बोलने से सभापति अवधेश नारायण सिंह नाराज हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.