मोतिहारी, मई 14 -- मोतिहारी, एक संवाददाता। दो दिवसीय आयोजन को लेकर विश्व हिन्दू परिषद के विधि प्रकोष्ठ की बैठक गुरुवार को कोर्ट परिसर के अधिवक्ता भवन में हुई। अध्यक्षता जिला संयोजक उमेद्र वर्मा ने की। मौके पर विहिप के बिहार झारखंड के विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता ने बताया कि 16 व 17 मई को उतर बिहार और पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओ की प्रांतीय बैठक राधा सिकरिया बी एड फार्मेसी काॅलेज में आयोजित है। इस कार्यक्रम में उत्तर बिहार से 200 अधिवक्ता शामिल होंगे। जिसमें राष्ट्रीय संयोजक विधि प्रकोष्ठ के अभिषेक आत्रेय, विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री आनन्द कुमार, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह और पटना उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता श्रवण कुमार, राकेश ठाकुर मुख्य रूप से रहेंगे। उद्घाटन सेवक संजय नाथ महाराज और अरेराज सोमेश्वर नाथ मंदिर ...