हाजीपुर, अप्रैल 22 -- हाजीपुर, संवाद सूत्र डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा (समस्तीपुर) स्थित जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र द्वारा जारी ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के बुलेटिन संख्या-31 के अनुसार उत्तर बिहार में आगामी दिनों में भीषण गर्मी और शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 22 से 26 अप्रैल तक के लिए मध्यमावधि पूर्वानुमान जारी करते हुए किसानों को सतर्क रहने और फसल प्रबंधन के लिए विशेष सलाह दी है। बीते मौसम का हाल पिछले तीन दिनों में अधिकतम तापमान औसतन 34.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह में औसत सापेक्ष आर्द्रता 88 प्रतिशत जबकि दोपहर में 61 प्रतिशत रही। यह भी पढ़ें- अगले दो दिनों तक पछुआ हवा के साथ दिन का तापमान बढ़ने की संभावना हवा की गति लगभग 9.3 किमी प्रति ...