उत्तर बिहार में फर्जी राजनीतिक दलों के खातों से हवाला लेनदेन
मुजफ्फरपुर, अगस्त 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। उत्तर बिहार में फर्जी राजनीतिक दलों के बैंक खातों के जरिये बड़े पैमाने पर हवाला लेनदेन का खुलासा हुआ है। आयकर विभाग की रिपोर्ट के बाद पुलिस मुख्यालय सक्रिय हो गया है। सभी जिलों को संदिग्ध लेनदेन की जानकारी आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) को देने के निर्देश दिए गए हैं। गैर निबंधित दलों की निगरानी और उनके वित्तीय लेनदेन की जांच की जाएगी।
जानकारी के अनुसार हवाला धंधेबाज दान के नाम पर राशि खाते में मंगाकर हवाला के जरिये दूसरे तक भेज रहे हैं। इतना ही नहीं, कृषि उत्पाद मार्केटिंग समिति के नाम पर भी हवाला का खेल किया जा रहा है। बीते 13 अगस्त को पटना में उत्तर बिहार के नेपाल सीमावर्ती जिलों में संदिग्ध आर्थिक गतिविधियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक हुई थी। इस बैठक में भारत-नेपाल सीमावर्ती जिलों में आर्थि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.