मिर्जापुर, अप्रैल 4 -- मिर्जापुर। नगर के अनगढ़ स्थित फ्यूचर स्टार क्रिकेट अकादमी के तीन खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स हॉस्टल कैंप में हुआ है। जिसमें युग सिंह, चेतन सिंह और आदित्य चंद्र शामिल हैं। इन बच्चों का कैंप कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में तीन दिनों के लिए रखा गया है। कैंप के बाद स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए बच्चों का फाइनल लिस्ट जारी किया जाएगा। चयन से अकादमी के सतीश पटनायक, हर्ष, वेदांत आदि ने खुशी जाहिर की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...