शामली, जनवरी 24 -- थानाभवन। शनिवार को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज, थानाभवन में "विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित भारत" थीम के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिनमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के शारीरिक विकास को ध्यान में रखते हुए कबड्डी खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर "माई इंडिया, माई वोट" थीम के आधार पर विद्यार्थियों को मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं खेल शिक्षक राजीव कुमार सहित शिक्षकगण सक्लेश कुमार, कृष्णमोहन, गंगाराम मौर्य, सुदेशनाथ, नकुल पराशर, विपुल...