मेरठ, मई 12 -- आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में सोमवार को उत्तर प्रदेश स्टेट किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। 13 मई तक आयोजित होने वाली इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के करीब 45 जिलों से लगभग 400 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में चयन के लिए अपना दमखम दिखाएंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. वीपी राकेश, जनरल सेक्रेटरी अरविंद शेरवालिया, ट्रेजरर सुशील कौशिक, मेरठ जिला सचिव आदित्य मकोरवाल, डीन फिजिकल एजुकेशन डॉ. वरेन्द्र सिंह पटियाल, डीन एक्टिविटीज डॉ. लखविन्दर सिंह, निदेशक प्रशासन डॉ. संदीप कुमार और स्पोर्ट्स ऑफिसर आन्शी शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रतियोगिता का महत्व कुलसचिव डॉ. वीपी राकेश ने कहा कि यह आयोजन प्रदेश में किक बॉक्...