पटना, दिसम्बर 21 -- सचिवालय पुलिस ने शनिवार को हार्डिंग रोड इलाके से एक नाबालिग सहित पांच शराब तस्करों को दबोचा। यूपी से आ रही ट्रेन से शराब की खेप पटना लाई गई थी। तस्करों के पास से 82.89 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बालिग आरोपितों की पहचान जक्कनपुर निवासी शुभम कुमार, गर्दनीबाग के अंशु कुमार, पवन कुमार और अभिजीत कुमार के रूप में हुई है। तस्करों का पुराना आपराधिक इतिहास है। सचिवालय डीएसपी-1 डॉ. अनु कुमारी ने बताया कि शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि कुछ तस्कर ट्रेन से शराब की खेप उतारकर उसे बाइक से ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। इसकी जानकारी मिलने पर सचिवालय थानेदार गौतम कुमार की टीम ने हार्डिंग रोड इलाके में छापेमारी की। पुलिस ने पाया कि वहां तीन बाइक पर पांच लोग मौजूद हैं। पुलिस ने सभी को दबोच लिया। उनके पास मौजूद आठ बैगों की तलाशी ली गई...