उत्तर प्रदेश से मेला घूमने आई बच्ची मिठनपुरा से लापता
मुजफ्फरपुर, अगस्त 16 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। मिठनपुरा थाना क्षेत्र के मदनानी गली स्थित अपने रिश्तेदार की घर आई दीप्ति कुमारी (10) दो दिन से लापता है। उसके परिजनों ने रविवार को मिठनपुरा थाने में शिकायत की है। पुलिस को बताया है कि दीप्ति यूपी के गोरखपुर जिला के नई बाजार थाना क्षेत्र के चौरीचौरा निवासी शिवनारायण की पुत्री है। वह सावन का मेला घूमने परिवार संग मुजफ्फरपुर आई थी। यहां मदनानी गली स्थित अपने रिश्तेदार के घर पर रुकी थी। इसी बीच शनिवार से वह लापता है। आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इधर, मिठनपुरा थानेदार अजय कुमार ने बताया लापता बच्ची की खोजबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.