हल्द्वानी, सितम्बर 23 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल स्थित तराई-भावर में उत्तर प्रदेश के आसपास के जिलों से नशे का नेटवर्क पांव पसार रहा है। बीते ढाई साल में तराई-भावर के जिलों में 50 करोड़ से अधिक का नशा पुलिस ने पकड़ा है। यूपी के 170 तस्करों को गिरफ्तार भी किया है।

नशे के प्रमुख आंकड़े सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के तहत पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जनवरी 2024 से जुलाई 2026 तक उत्तर प्रदेश की सीमाओं से लगे नैनीताल और यूएस नगर जिलों में 134 किलो से अधिक चरस पकड़ी गई। दोनों जिलों में करोड़ों रुपये कीमत की 22 किलो से अधिक स्मैक भी बरामद हुई। 2.26 लाख किलो से अधिक का गांजा और 43 किलो अफीम भी पकड़ी गई। सूखे नशे के रूप में मिलने वाला प्रतिबंधित डोडा भी 414 किलो पकड़ा गया।

चम्पावत जिले से नशा बरामदगी पहाड़ों म...