गोपालगंज, जुलाई 25 -- गोपालगंज। जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के पकहां चेक पोस्ट के समीप उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन जांच के क्रम में उत्तर प्रदेश से ऑटो में छुपा कर शराब की खेप लेकर आ रहे तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए तस्करों में उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के छठीयाव गांव का राहुल पांडेय, मीरगंज थाना क्षेत्र के मीरगंज गांव का आकाश कुमार और उचकागांव थाना क्षेत्र के पिपराही गांव का अवधेश कुमार शामिल हैं। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश ने बताया कि उत्तर प्रदेश व बिहार की सीमा पर स्थित विजयीपुर थाना क्षेत्र के पकहां चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच की जा रही थी। जांच के क्रम में शक के आधार पर एक ऑटो को रोककर उसकी जब तलाशी ली गई तो उसके भीतर 44.385 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। शराब बरामद होने के बाद उस पर सवार त...