लखनऊ, जून 13 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता राज्य सरकार ने प्रदेश में पशु चिकित्सा सेवाएं तथा पशु स्वास्थ्य के तहत उत्तर प्रदेश वेटरिनरी काउन्सिल के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में एक करोड़ सात लाख 59 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। इस संबंध में पशुधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी करते हुए निदेशक, रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र, पशुपालन विभाग को योजना के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। शासनादेश में कहा गया है कि स्वीकृत की जा रही धनराशि का आहरण-व्यय अनुमोदित कार्ययोजना एवं योजना के लिए निर्धारित गाइडलाइन्स का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए व्यय विवरण सहित उपयोगिता प्रमाण-पत्र शासन को उपलब्ध कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.