उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो में प्रतिभाग करेंगे पंकज
आगरा, अगस्त 5 -- बरेली में 11 से 13 सितंबर तक उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में जूनियर, सबजूनियर, कैडेट व सीनियर उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिला ताइक्वांडो संघ के कोषाध्यक्ष योगेन्द्र वार्ष्णेय ने बताया कि प्रतियोगिता में आगरा की ओर से प्रतियोगिता में ताजनगरी के इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा सीनियर वर्ग की पूमसे स्पर्धा के व्यक्तिगत एवं टीम मुक़ाबले में आगरा का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पंकज शर्मा इन दिनों मैदान पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में पदक जीतने के लक्ष्य के साथ तैयारी पूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.