इटावा औरैया, मई 21 -- बसरेहर। उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में 31 म‌ई को बरेली में प्रदेश पदाधिकारी के शपथ ग्रहण और प्रशिक्षण का कार्यशाला में सम्मिलित होने के लिए विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने का व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित भाव से संकल्प लिया गया। संगठन के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद पोरवाल, युवा जिलाध्यक्ष गोविंद दुबे, युवा महामंत्री जगदीप त्रिपाठी, युवा महामंत्री राजीव वर्मा, युवा कोषाध्यक्ष हिमांशु पचौरी को शपथ दिलाई जाएगी। बैठक में जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष रिंकू यादव, बसरेहर नगर अध्यक्ष संतोष पोरवाल, नगर चेयरमैन राधा कृष्ण, बंटी पोरवाल भरथना अध्यक्ष मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- युवा इकाई के अध्यक्ष बने विशाल गुप्ता, अमित गुप्ता मह...