लखनऊ, जुलाई 12 -- यूपी में एक्स-रे का डिप्लोमा कोर्स इस साल से बंद कर दिया गया है। एक्स-रे डिप्लोमा के अलावा एमआरआई टेक्नीशियन डिप्लोमा, सीटी टेक्नीशियन डिप्लोमा समेत अन्य पैरामेडिकल संवर्ग के डिप्लोमा पाठ्यक्रम की जगह डिग्री कोर्स होंगे। इन पाठ्यक्रमों में डिग्री कोर्स अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय के तहत प्रवेश प्रक्रिया प्रचलित है।

छात्रों के लिए दिशा-निर्देश यूपी स्टेट मेडिकल फैकल्टी ने सत्र 2026-27 में विभिन्न मेडिकल कॉलेजों मे समस्त शासकीय प्रशिक्षण केंद्रों में सहबद्ध व स्वास्थ्य देखरेख (भूतपूर्व पैरामेडिकल डिप्लोमा) और फार्मेसी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन संबंधी दिशा-निर्देश अपनी वेबसाइट पर जारी किए हैं। इस बार केवल छह कोर्स में ही प्रवेश के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इनमें मेडिकल लैबोरेटरी टेक्निशियन व ...