पलामू, जून 13 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के देव गांव के समीप शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में पलामू जिले के पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्य और रिश्तेदार घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। देर रात तक शवों के पलामू पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। यह भी पढ़ें- झारखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में 4 की मौतमृतकों की पहचान मृतकों की पहचान मेदिनीनगर शहर के छोटी मस्जिद के सामने किताब दुकान संचालक हाफिज रज्जाक, जनता मेडिकल संचालक परवेज अंसारी, सब्जी मंडी के व्यवसायी शोहराब राईन, पंचमुहान के समीप सिंगार दुकान संचालक मोहम्मद अकमल तथा कार चालक अरबाज के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे के बाद अब आजमगढ...