बरेली, फरवरी 10 -- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला जैसी योजनाओं का प्रदेश में बड़ा असर नजर आ रहा है। यू डाइस प्लस पोर्टल के ताजे आंकड़ों को देखा जाए तो बीते चार वर्षों में प्रदेश में प्रवेश लेने वाली बेटियों की संख्या करीब 12 लाख (5.1 प्रतिशत) बढ़ गई है। बरेली जिले की बात की जाए तो यहां बीते चार वर्षों में बेटियों का नामांकन लगभग 10 फीसदी बढ़ा है। उत्तर प्रदेश में लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (जन्म से स्नातक तक 25,000 रुपये की सहायता), बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान और विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं (प्री-मैट्रिक/पोस्ट-मैट्रिक) प्रमुखता से चल रही हैं। ये योजनाएं शिक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण, स्वास्थ्य और वित्तीय सहायता सुनिश्चित करती हैं। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के उच्चीकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.