बरेली, मई 23 -- सर्वाइकल कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से किशोरियों को बचाने के लिए चल रहे एचपीवी वैक्सीनेशन में वैक्सीन वेस्टेज (वैक्सीन खराब होना) बड़ी चिंता बन गई है। प्रदेश में अब तक 1994 डोज वैक्सीन खराब हो चुकी है। खासबात यह है कि वैक्सीने वेस्टेज उन जिलों में अधिक है जहां किशोरियों का एचपीवी टीकाकरण कम हो रहा है। प्रदेश में सबसे अधिक 512 डोज एचपीवी वैक्सीन सिद्धार्थनगर जिले में खराब हुई है। बरेली जहां एचपीवी वैक्सीनेशन में प्रदेश में सबसे बेहतर है वहीं वैक्सीन के सदुपयोग में भी चौथे स्थान पर है। बीते 28 फरवरी से स्वास्थ्य विभाग ने एचपीवी वैक्सीनेशन शुरू किया है। इसमें 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर रोधी टीका लगाया जा रहा है। अभियान में 19 मई तक प्रदेश में 35,775 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी है, जबकि कुल...