बागपत, जून 29 -- चांदीनगर। विनयपुर गांव में पीडीए के युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि रहे रवि बैसला ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे और बागपत का विकास होगा। पूरनपुर नवादा के पूर्व प्रधान जय भाटी ने कहा कि पीडीए परिवार अबकी बार मजबूती के साथ समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए तत्पर है। सपा नेता रवि बैसला ने कहा कि समाजवादी पार्टी जन-जन का सम्मान करती है। विरोधी लोग आज समाजवादी पार्टी की लोकप्रियता से घबराये हुए है। आगामी विधानसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। कहा सपा सरकार बनने के बाद बागपत में खूब विकास होगा। सम्मेलन में रोहित मुखिया, प्रवीण, मुकेश प्रधान, योगेंद्र बैसला, ललित, अरूण, नव...