नोएडा, अप्रैल 8 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। इंडिया एक्सपो मार्ट सेंटर में बुधवार को इलेक्ट्रॉनिका और प्रोडक्ट्रोनिका इंडिया 2026 प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। यह 10 अप्रैल तक चलेगी। इसमें बिजनेस से जुड़े लोग भाग ले सकेंगे। इस मौके पर वाणिज्य एवं इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने तेजी से प्रगति की। कानून व्यवस्था मजबूत होने से यहां तेजी से निवेश बढ़ा। इलेक्ट्रानिक्स मैन्यूफैक्चरिंग, इन्नोवेशन में भारत सरकार तेजी से काम कर रही है। मेकिंग इंडिया से विश्व में पहचान बनी है। उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश में बहुत बड़ा परिवर्तन हुआ। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों का स्वाभिमान जगाया और देश को आगे ले जाने का काम किया। ...