जौनपुर, मई 3 -- जौनपुर, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का भय समाप्त हो गया है। बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है। आए दिन खुले आम लोगों की हत्याएं हो रही है। वह केराकत विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महुली, रतनूपुर में ललित पाल की माता स्व. गंगाजली पाल के पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। गरीब महिलाओं को वस्त्र वितरित किया। इस अवसर पर उन्होंने आजाद बिंद की हत्या पर कानून व्यवस्था पर अपना पक्ष रखते हुए कानून व्यवस्था को पूरी तरह फेल बताया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य,विधायक तूफानी सरोज, पूर्व ज़िलाध्यक्ष डॉ अवद्यनाथ पाल, ज़िला महासचिव आरिफ हबीब, संजय सरोज सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...