नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश संगठन में बदलाव कर कांग्रेस ने अपनी भावी चुनावी रणनीति के संकेत दे दिए हैं। इन नियुक्तियों के जरिये पार्टी ने जहां सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश की है, वहीं समाजवादी पार्टी पर भी दबाव बनाने का प्रयास किया है। यह भी पढ़ें- यूपी में आराधना और इमरान को क्यों दी कमान? पुराने समीकरण पर उतरने की कोशिश में कांग्रेसकांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन नेहरू-गांधी परिवार से करीबी राजनीतिक संबंध रखने वाले प्रमोद तिवारी की बेटी आराधना मिश्रा 'मोना' लगातार दूसरी बार कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता हैं। प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर रामपुर खास से विधायक आराधना मिश्रा की नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी ने ब्राह्मण नेता और महिला को प्रदेश अध्यक्ष का पद सौं...