लखनऊ, अप्रैल 24 -- प्रदेश में भीषण गर्मी का सिलसिला बढ़ने लगा है। शनिवार इस माह का सबसे गर्म दिन हो सकता है, क्योंकि मौसम विभाग ने 60 जिलों में हीट वेव की स्थिति होने का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, शुक्रवार को प्रयागराज में प्रचंड गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री दर्ज किया गया। सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक तापमान होने से हीट वेव (लू) की स्थिति रही। पांच जिलों में तापमान 44 डिग्री या इससे अधिक रहा। प्रयागराज, आगरा, वाराणसी, अलीगढ़ और हरदोई में लू की स्थिति रही। प्रयागराज के बाद हमीरपुर और बांदा में तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- UP Weather: भीषण गर्मी के अलर्ट के बीच लखनऊ का पारा 42 पार, 19 जिलों में 50 डिग्री जैसी तपिश आगरा में भी लू की स्थिति रही जहां तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक ऊपर चढ़ा और...