उत्तर प्रदेश में आदिवासी समाज को किया जा रहा है उपेक्षित
चंदौली, अगस्त 13 -- नियामताबाद,हिन्दुस्तान संवाद। आदिवासी समाज की पहचान, संस्कृति, गौरवशाली विरासत, सम्मान और अधिकारों के उत्सव के रूप में विश्व आदिवासी दिवस बीते 9 अगस्त को मनाया गया। लेकिन आदिवासी कल्याण और सशक्तिकरण के बड़े-बड़े दावे करने वाली भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने इस महत्वपूर्ण अवसर पर आदिवासी समाज को बधाई देना तक जरूरी नहीं समझा। इतना ही नहीं राष्ट्रपति, पीएम आदि ने भी बधाई नहीं दी। उक्त बातें उत्तर प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. उमेश चन्द्र ने गुरुवार को गोधना स्थित एक निजी हॉल में आयोजित प्रेस वार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के दो दर्जन से अधिक आदिवासी सांसदों ने भी विश्व आदिवासी दिवस पर अपने ही समाज को बधाई देना जरूरी नहीं समझा। साथ ही भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने भी आदिवासी समाज को बधाई नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.