अयोध्या, मई 10 -- अयोध्या संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित की जा रही प्रवक्ता की परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को भी किसी केन्द्र पर कोई गड़बड़ी या नकल माफियाओं की सक्रियता नहीं दिखी। सभी 12 केन्द्रों पर दो पालियों में आयोजित परीक्षा पूरी तरह से शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। प्रथम पाली में संस्कृत, राजनीति शास्त्र सहित अन्य विषयों की परीक्षा हुई। राजनीति शास्त्र के अभ्यर्थियों को पेपर मध्यम स्तर का लेकिन थोड़ा कठिन लगा। इस बार पैटर्न थोड़ा बदला हुआ था। 125 प्रश्नों के पेपर में कई प्रश्न मध्य एशिया में चल रहे युद्ध और अंतरराष्ट्रीय स्तर राजनीतिक परिदृश्य पर आधारित पर आए थे। यह भी पढ़ें- उप शिक्षा सेवा चयन आयोग की प्रवक्ता परीक्षाएं शांतिपूर्ण जारी, 50 फीसदी परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित यह भी पढ़ें- आसान सवालों से ...