मऊ, जनवरी 29 -- मऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के पच्चीस सदस्यों के चयन को लेकर बुधवार को दूसरे दिन 1025 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि इसके पूर्व मंगलवार को पहले दिन 775 अधिवक्ता मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। बार कौंसिल चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी अपर जिला जज पाक्सो न्यायाधीश जनार्दन यादव ने बताया कि बार कौंसिल में रजिस्टर्ड जनपद के कुल 2011 अधिवक्ता सदस्य थे। बुधवार को अंतिम दिन 1025 अधिवक्ता मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन अधिकारी का सहयोग कर रहे एकबाल अहमद ने बताया कि बार कौंसिल के पच्चीस सदस्यों के चुनाव में पूरे प्रदेश से कुल 333 प्रत्याशी मैदान में हैं। न्यायालय भवन के पूर्वी द्वार से अधिवक्ता प्रवेश तथा न्यायालय भवन के बरामदे व कमरे में बने कई बूथ पर वोट डाले गए। इस दौरान प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.