सुल्तानपुर, अप्रैल 12 -- सुल्तानपुर। जिले के चार हैंडबॉल खिलाड़ियों का चयन प्रो लीग के लिए हुआ जिसमें सुमित गौड़ गोरखपुर राउडीज निहाल जायसवाल मथुरा ब्रिज स्टार जय सिंह और मो. कामरान बर्बरीक वारियर्स का चयन अलग अलग टीमों में प्रतिष्ठित उत्तर प्रदेश प्रो हैंडबॉल लीग के लिए हुआ है। प्रतियोगिता 9 से 14 अप्रैल तक लखनऊ में आयोजित की जा रही है जिसमें ये प्रतिभाग कर रहे हैं। इन खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और मेहनत के दम पर इस बड़े मंच तक पहुंच बनाई है। सभी खिलाड़ी सुल्तानपुर के पंत स्टेडियम में नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जहां उन्हें कोच प्रवीण मिश्रा द्वारा मार्गदर्शन दिया जाता है। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिले के लिए बेहद गर्व का क्षण है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी खिलाड़ी लीग में शानदार प्रदर्शन कर जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.