उत्तर प्रदेश पुस्तकालय संघ की वेबसाइट शुरू
लखनऊ, जुलाई 12 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता उत्तर प्रदेश पुस्तकालय संघ (यूपीएलए) के केन्द्रीय कार्यकारिणी बैठक में वेबसाइट का लोकार्पण पूर्व उपाध्यक्ष यूसी रस्तोगी ने किया। इस मौके पर अध्यक्ष प्रो. एमपी सिंह एवं महामंत्री विनोद मिश्र सहित समस्त पदाधिकारियों की उपस्थित रहे। लोकार्पण डॉ. राममनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के पुस्तकालय सभाकक्ष किया किया। उपाध्यक्ष और वेबसाइट कन्वेनर डॉ. मनीष कुमार बाजपेयी ने कहा कि लाइब्रेरी प्रोफेशनल्स, छात्रों और शोधकर्ताओं को ऑनलाइन सेवाएं, सदस्यता फॉर्म, और पेशेवर संसाधन प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर डॉ. विपिन पाण्डेय, हिमांशु अंचल, डॉ. प्रमोद यादव, कुंवर अभिषेक प्रताप, राजेन्द्र शंकर मिश्र और लालजी मिश्र उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.