वाराणसी, अप्रैल 23 -- वाराणसी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से होमगार्ड्स एनरोलमेंट परीक्षा-2025 जिले में 25 से 27 अप्रैल तक संपन्न होगी। डीएम सत्येंद्र कुमार और एसीपी (कानून व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरि मीणा ने ट्रैफिक पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को तैयारी पर ब्रीफिंग की। इसमें जोनल, सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस केंद्र प्रभारी, कार्यदायी संस्था के प्रभारी, केंद्र व्यवस्थापक एवं सह केंद्र व्यवस्थापक शामिल रहे। जिले की 45 केंद्रों पर दो पालियों में सुबह 10 से दोपहर 12 और दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक परीक्षा होगी। इसमें कुल 20112 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हर केंद्र के लिए सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। यह भी पढ़ें- होमगार्ड परीक्षा के अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक हाजिरी, आइरिस स्कैनिंग होगी डी...