सिद्धार्थ, जुलाई 31 -- सिद्धार्थनगर। मुरादाबाद में आयोजित 43 वीं उत्तर प्रदेश पुलिस बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गोरखपुर जोन की तरफ से खेलते हुए जिले के निरीक्षक पदक जीतने में कामयाब रहे। उन्हें एसपी डॉ अभिषेक महाजन ने गुरुवार को सम्मानित किया। निरीक्षक सूरजनाथ सिंह ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक रजत व दो कांस्य पदक जीता था। एसपी ने कार्यालय में पदक पहनाकर निरीक्षक सूरजनाथ सिंह को सम्मानित किया। उन्होंने उनके उज्ज्वल भवष्यि की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...