मेरठ, मार्च 24 -- गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे प्रथम नरेंद्र शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को सिसौली इलेवन और उत्तर प्रदेश पुलिस टीम के बीच मैच हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम ने 9 विकेट से जीत प्राप्त की। सिसौली इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 13.3 ओवर में 42 रन पर ऑल आउट हो गई। कोई भी खिलाड़ी 9 रन से ऊपर नहीं बना सका। गेंदबाजी में अतुल ने 3, मंजीत और साहिल ने दो दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस टीम ने 5.1 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त किया और 9 विकेट से जीत प्राप्त की। अनु ने 30 रन की पारी खेली। इस मौके पर सतीश शर्मा, संजीव शर्मा, ऋतिक, हनी काजला, कोच दीपक सिद्धू आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...