कानपुर, मई 3 -- कानपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में अंडर-20 नेशनल फुटबाल चैम्पियनशिप हो रही है। इसमें उत्तर प्रदेश की टीम ने अपने पहले लीग मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश को 4-0 से करारी मात दी। मैच की शुरुआत से ही उत्तर प्रदेश की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया। पहले हाफ में टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में गोरखपुर के गौरव चौहान ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए लगातार तीन गोल दागकर मैच को एकतरफा बनाते हुए जीत दर्ज की। गौरव चौहान को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। इस शानदार जीत पर प्रदेश फुटबाल संघ के महासचिव मो. शाहिद ने टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उत्तर प्रदेश का अगला लीग मुकाबला अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.