कानपुर, मार्च 12 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता ग्वालियर स्थित अटल बिहारी वाजपेई दिव्यांग स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 12 से 14 मार्च के बीच देश की पहली व्हीलचेयर अल्टीमेट फ्रिजबी नेशनल चैम्पियनशिप का आयोजन हो रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों शुरुआती मुकाबले जीत लिए हैं। प्रतियोगिता में देशभर से पुरुष वर्ग की 10 और महिला वर्ग की 8 टीमों ने भाग लिया है। उत्तर प्रदेश की टीम ने अपने पहले मैच में उत्तराखंड को कड़े मुकाबले में 6-5 व 5-2 से पराजित किया। दूसरे मैच में राजस्थान को 10-2 से हराया। दिव्यांग स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महासचिव मुबीन खान ने बताया कि चैम्पियनशिप के लिए टीम का चयन ट्रायल के आधार पर किया गया है। उत्तर प्रदेश की टीम का अगला मुकाबला शुक्रवार को दिल्ली की टीम से होगा।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.