गाजीपुर, जनवरी 21 -- गाजीपुर। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर 23 जनवरी को सायं छह बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर नागरिक सुरक्षा के लिए ब्लैक आउट मॉकड्रिल अफीम फैक्ट्री परिसर में आयोजित किया जाएगा। मॉकड्रिल की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में सभी विभागों को कानून-व्यवस्था, यातायात, स्वास्थ्य, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन से संबंधित तैयारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। यह अभ्यास विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली का परीक्षण करेगा, ताकि वास्तविक आपदा की स्थिति में दक्षता सुनिश्चित हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.