वाराणसी, जनवरी 24 -- वाराणसी। काशी विद्यापीठ में उत्तर प्रदेश दिवस पर शनिवार को विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। समन्वयक प्रो. आनंद शंकर चौधरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश दिवस पर उत्तर प्रदेश विरासत, संपदा तथा आर्थिक क्षेत्र में विकास संबंधी पोस्टर का प्रदर्शन क्विज प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता तथा विभिन्न स्थानों पर गायन एवं वादन होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...