बुलंदशहर, जनवरी 24 -- नगर के नुमाइश मैदान स्थित निकुंज हॉल में शनिवार को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया एवं विधायकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश की समृद्ध संस्कृति को दर्शाती दिव्य व भव्य पेंटिंग्स की प्रदर्शनी लगाई गई। स्वयं सहायता समूहों एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का जिला पंचायत अध्यक्ष डा.अंतुल तेवतिया और डीएम श्रुति ने अवलोकन किया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया, जिसमें केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री उपस्थित रहे। जिला पंचायत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.