कौशाम्बी, जनवरी 23 -- मंझनपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर शनिवार को डायट मैदान में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष राज्य ललित कला अकादमी डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा हैं। जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर प्रदेश दिवस का भव्य आयोजन डायट मैदान में शनिवार को कराया जायेगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाकर आमजन को योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा एक जनपद-एक व्यंजन अंतर्गत मूंग से बने उत्पाद (मुगौरा) का शुभारंभ किया जाएगा एवं स्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.