बिजनौर, जनवरी 24 -- लोकप्रिय इंटर कॉलेज केलनपुर, बिजनौर में रासेयो की दोनों इकाइयों द्वारा आयोजित विशेष शिविर के पंचम दिवस को उत्तर प्रदेश दिवस एवं महिला सशक्तिकरण दिवस के रूप में अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं जागरूकता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयंसेवक-सेविकाओं एवं ग्रामीण समाज को उत्तर प्रदेश की गौरवशाली विरासत तथा महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना रहा। प्रधानाचार्य हरवीर सिंह जी उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया, कि यह राज्य सांस्कृतिक विविधता, ऐतिहासिक धरोहर, शिक्षा एवं विकास की दृष्टि से देश में विशिष्ट स्थान रखता है। उन्होंने महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं, मिशन शक्ति अभियान एवं महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर सभी को इनका अधिक...