आगरा, जुलाई 29 -- बरेली में 11 से 13 सितंबर तक उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ द्वारा 43वीं ऑफिसियल जूनियर फाइट, 16वीं जूनियर पूमसे, 40वीं ऑफिसियल सबजूनियर फाइट, 14वीं सबजूनियर पूमसे एवं कैडेट एवं सीनियर ओपन उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता होगी। जिला ताइक्वांडो संघ के कोषाध्यक्ष योगेन्द्र वार्ष्णेय ने बताया कि आगरा के खिलाड़ी उपरोक्त प्रतियोगिता में फाइट एवं पूमसे वर्ग में पदक जीतने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। संघ के सचिव पंकज शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी 2 से 4 अक्तूबर तक इंदौर में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह भी पढ़ें- ताइक्वांडो की जिले की टीम घोषित, 29 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...