उत्तर प्रदेश ड्राइवर संघ का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
सोनभद्र, जुलाई 20 -- सोनभद्र, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के ड्राइवर संघ के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतिनिधि को सौपते हुए मांगों के निस्तारण की मांग की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं अथवा अन्य घटनाओं के समय ड्राइवरों के साथ होने वाली मारपीट एवं उत्पीड़न को रोकने के लिए विशेष सुरक्षा कानून एवं कठोर कानूनी प्रावधान लागू किए जाएं। राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर बड़ी गाड़ियों के लिए सुरक्षित पार्किंग, ड्राइवर विश्राम गृह एवं सुलभ शौचालय की समुचित व्यवस्था की जाए। 55 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले ड्राइवरों को पेंशन योजना का लाभ प्रदान किया जाए, दुर्घटना में ड्राइवर की मृत्यु होने पर 20 लाख का आर्थिक मुआवजा दिया जाए तथा स्थायी अपंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.