बरेली, अप्रैल 15 -- उत्तर प्रदेश टीचर प्रीमियर लीग सीजन दो के सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले मंगलवार को निशांत पटेल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए। फाइनल मुकाबला टीसीसी बुलंदशहर व गंगा ज्योति ब्लास्टर के बीच खेला गया। इसमें बुलंदशहर की टीम ने जीत दर्ज कर प्रतियोगिता अपने नाम की। वहीं लगातार दूसरी बार गंगा ज्योति ब्लास्टर उपविजेता रही। मैन ऑफ द टूर्नामेंट टीसीसी के विजय तिवारी को चुना गया। मंगलवार को पहला सेमीफाइनल ग्लोबल पिच स्मैसर्स और गंगा ज्योति ब्लास्टर के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्लोबल ने 20 ओवर में 130 रन आठ विकेट खोकर बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गंगा ज्योति ने 18.4 ओवर मे तीन विकेट खोकर लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया, जिसमें विजय तिवारी मैन ऑफ द मैच रहे। यह भी पढ़ें- टीचर्स प्रीमियर लीग का समापन, बंडा की टीम बनी चैंपियन दूसरा...