लखनऊ, जनवरी 21 -- रणजी ट्रॉफी में लगातार चौथे साल नॉकआउट राउंड से बाहर होने का खतरा उत्तर प्रदेश पर इस बार भी मंडरा रहा है। इकाना स्टेडियम में गुरुवार से शुरू हो रहे झारखंड के खिलाफ मुकाबले में मेजबान टीम को हर हाल में सीधी जीत दर्ज करनी होगी। एलीट ग्रुप ए की अंक तालिका में चौथे स्थान पर खिसक चुकी यूपी की काम ड्रॉ से नहीं चलेगा। जीत के लिये उसे पूरी ताकत झोंकनी होगी। मौजूदा सत्र में यूपी के खिलाड़ी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। बल्लेबाजी का भार मुख्य रूप से माधव कौशिक (चार मैच में 327 रन) और कप्तान आर्यन जुयाल (चार मैच में 249 रन) के कंधों पर है। गेंदबाजी में शिवम शर्मा (12 विकेट) और शिवम मावी (10 विकेट) ने कोशिश तो की है, लेकिन टीम को निर्णायक जीत दिलाने में नाकाम रहे हैं। अंक तालिका में 18 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज...