उत्तर प्रदेश के 150 दंत चिकित्सक जुटेंगे
नोएडा, सितम्बर 25 -- नोएडा। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) यूपी और इंडियन डेंटल एसोसिएशन नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सेक्टर 55 स्थित एक होटल में सतत दंत चिकित्सा शिक्षा विषय पर एक सेमिनार होगी। आईडीए नोएडा के अध्यक्ष डॉ. सुमित गुप्ता ने कहा कि इसमें उत्तर प्रदेश के करीब 150 दंत चिकित्सक हिस्सा लेंगे। सेमिनार में दंत चिकित्सा के इलाज में नई तकनीक और नए कोर्स के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि दांत टूटने या निकल जाने के बाद दंत प्रत्यारोपण से उसे दोबारा स्थापित किया जा सकता है। इसमें कृत्रिम दांत को जबड़े की हड्डी में सर्जरी के जरिए लगाया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.