उत्तर प्रदेश के छात्रों ने देखा 'कन्निमारा सागौन'
वाराणसी, नवम्बर 7 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के तहत युवा संगम में उत्तर प्रदेश से केरल गए युवाओं के दल ने कलपाथी हेरिटेज विलेज, एफ़सीआरआई और पश्चिमी घाट में स्थित परांबीकुलम टाइगर रिजर्व का भ्रमण किया। आईआईटी पलक्कड़ की मेजबानी में यह कार्यक्रम दो से 16 नवंबर तक चलेगा। प्रतिनिधिमंडल ने केरल के पहले हेरिटेज विलेज के रूप में प्रसिद्ध ऐतिहासिक 'कलपाथी अग्रहारम' का भ्रमण किया। प्रतिभागियों ने यहां कलपाथी नदी के तट पर स्थित विख्यात विशालाक्षी मंदिर और काशी विश्वनाथ स्वामी मंदिर का दर्शन किया और पारंपरिक तमिल ब्राह्मण आबादी की वास्तुकला, जीवनशैली और स्थानीय संस्कृति को समझा। मंदिर परिसर और आसपास की पारंपरिक पुष्प-संस्कृति और दैनिक गतिविधियों में उत्तर और दक्षिण भारत के साझा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को महसूस किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.