नई दिल्ली, जुलाई 6 -- HT Digital Streams द्वारा आयोजित HTDS मेडिकल एक्सीलेंस अवार्ड 2026 का भव्य आयोजन 27 जून 2026 को राजधानी लखनऊ में किया गया। इस समारोह में उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से चयनित उत्कृष्ट चिकित्सकों को चिकित्सा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह आयोजन चिकित्सा जगत में उत्कृष्टता, सेवा भावना और नवाचार को सम्मानित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के प्रतिष्ठित डॉक्टरों, अस्पताल प्रशासकों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों तथा चिकित्सा क्षेत्र की अनेक प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक रहे। उन्होंने चयनित चिकित्सकों को सम्मानित करते हुए समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान की सराहना की और कहा कि चिकित्सक...