नई दिल्ली, जुलाई 7 -- उत्तर प्रदेश की सामाजिक व राजनीतिक स्थिति पर भाजपा नेतृत्व की कड़ी नजर-------------- -प्रदेश नेतृत्व से महीने भर में हर क्षेत्र की जानकारी देने को कहा

जमीनी चुनावी तैयारियों की गति -संपर्क, संवाद व सोशल मीडिया पर गतिविधियां तेज करने के निर्देश --------- नईदिल्ली। विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश में भाजपा की जमीनी चुनावी तैयारियों को तेज करते हुए केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश के नेतृत्व ने सभी विधानसभा क्षेत्रों की अद्यतन राजनीतिक व सामाजिक स्थिति के बारे में अगले एक माह में व्यापक जानकारी देने को कहा है। बीते दिनों राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्य का दौरा कर कई बैठकें की थी और चुनावों को लेकर संगठन को प्रो एक्टिव मोड में लाया था। चुनावों को अब केवल छह माह बचे हैं इसलिए सरकार व संगठन को हर क्षेत्र में तेजी से काम करने...