उत्तर प्रदेश की एक जेल में महिला कैदियों के लिए शुरू हुई अलग पीसीओ बूथ की सुविधा
नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- एम इफ्तिखार मलिक, बिजनौर बिजनौर जिला कारागार में महिला बंदियों के लिए एक अलग पीसीओ की सुविधा शुरू की गई है। जेल में वर्तमान में करीब 60 महिला बंदी हैं। नई व्यवस्था से महिला बंदियों को परिजनों, रिश्तेदारों और कानूनी सलाहकारों से बातचीत करने में सहूलियत होगी। जेल में बंदियों के लिए पहले से पांच पीसीओ की सुविधा उपलब्ध थी। महिला बंदियों के लिए अलग पीसीओ शुरू करने का उद्देश्य उन्हें परिवार से जोड़े रखना और मानसिक तनाव कम करने में मदद करना है। परिजनों से नियमित बात होने से बंदियों को भावनात्मक सहारा मिलने के साथ उनका सामाजिक जुड़ाव भी बना रहता है। पीसीओ व्यवस्था के तहत बंदियों को केवल पहले से पंजीकृत और सत्यापित मोबाइल नंबरों पर ही कॉल करने की अनुमति दी जाती है। बंदियों के परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और वकीलों के पहले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.