लखनऊ, अप्रैल 1 -- लखनऊ, संवाददाता। चंडीगढ़ में आयोजित हुई नेशनल बधिर टेबल टेनिस चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की बेटियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए स्वर्ण पदक जीता। ऑल इंडिया स्पोर्ट्स काउंसिल ऑफ द डेफ और पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 10वीं नेशनल जूनियर-सब जूनियर और 27वीं नेशनल सीनियर चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में डीफ स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ द उत्तर प्रदेश की टीम ने प्रतिभाग किया। इसमें शिवांशी जोशी, अर्चना पाण्डेय, सचिन गुप्ता और आर्यन गुप्ता शामिल थे । महिला डबल्स के रोमांचक फाइनल मुकाबले में अर्चना पाण्डेय और शिवांशी जोशी की जोड़ी ने बेहतरीन तालमेल और शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर एसोसिएशन के महासचिव सौरभ श्रीवास्तव ने उन्हे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.